Monday, May 14, 2012

प्रत्याशियों को उलझा रहा मतदाताओं का मौन


फारबिसगंज (अररिया) : आगामी 17 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का प्रचार अभियान चरम पर है। अब उनके द्वारा व्यक्तिगत रूप से घर-घर उपस्थित होकर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश हो रही है। लेकिन प्रत्याशियों को मतदाताओं का मौन उलझा रहा है।
चुनाव निशान वाली हैंडबिल वितरण के साथ रिक्शा या ठेला पर माइक लगा पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि फारबिसगंज नप अंतर्गत कुल 25 वार्डो में सिर्फ वार्ड संख्या 4 और 11 को छोड़ बाकी सभी वार्डो से निवर्तमान वार्ड पार्षद फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड संख्या 4 के निवर्तमान पार्षद मूलचंद गोलछा इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। जबकि वार्ड संख्या 11 के स्व. अरविंद यादव के स्थान पर उनकी धर्म पत्‍‌नी वीणा देवी चुनाव लड़ रही है। जो कि वार्ड संख्या 21 से भी प्रत्याशी हैं। चुनावी राजनीति में रुचि रखने वाले के अनुसार दो-एक को छोड़कर लगभग सभी निवर्तमान वार्ड पार्षदों को इस चुनाव में कड़े मुकाबला का सामना करना पड़ रहा है। खासकर इन निवर्तमान पार्षदों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी वार्ड के मतदाताओं के बीच अपने पक्ष में मतदान की अपील करते हुए परिवर्तन लाने की गुहार लगा रहे हैं। हालांकि वोटर क्या करेंगे इस बात को लेकर अभ्यर्थी अभी उलझन में हैं।

0 comments:

Post a Comment