Sunday, June 17, 2012

44 गांवों में लगेगा सौर ऊर्जा से चलने वाला वाटर प्लांट: सांसद


अररिया : फारबिसगंज प्रखंड के आरटी मोहन गांव में 46 लाख रुपये की लागत से बने मिनी वाटर प्लांट का उद्घाटन शुक्रवार को सांसद प्रदीप कुमार सिंह व फारबिसगंज विधायक पद्म पराग वेणु ने संयुक्त रूप से की।
उद्घाटन के बाद सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लौहयुक्त पानी पीने से पेट संबंधी बीमारियां होती थी। अब लोगों को इस योजना से स्वच्छ जल पीने को मिलेगा, जिससे पेट संबंधी बीमारियों से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 44 गांवों का चयन मिनी वाटर प्लांट लगाने के लिए किया गया है। प्लांट सौर ऊर्जा से संचालित होता है। उन्होंने बताया कि एक प्लांट से लगभग पांच हजार आबादी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाता है।
मौके पर विधायक श्री वेणु ने कहा कि फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में पिपरा, टेढ़ी मुसहरी व रेणुगांव में दो स्थानों पर मिनी वाटर प्लांट लगाया जायेगा।
इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, मुस्तफा, पासा, उप मुखिया पंकज कुमार मंडल, संजय मंडल, सांसद के निजी सचिव प्रताप विश्वास, मनोज झा, जामुन मंडल, चन्द्रकांत मंडल, रामदेव मंडल, दिनेश मंडल, रंजन सिंह, हरेन्द्र मंडल, लल्लू ठाकुर, प्रमोद मंडल, तरुण विश्वास आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment