Sunday, June 17, 2012

वीडियो कैसेट खोलेगा गोलीकांड का रहस्य

फारबिसगंज (अररिया) : परवाहा में शादी समारोह के दौरान गोली चलने से मौत मामले में सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस उस वीडियो कैसेट का सहारा लेगी, जिसमें शादी समारोह के दृश्यों को रिकार्ड किया गया था। किसके द्वारा गोली दागी गयी, किस परिस्थिति में फायरिंग हुयी, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। वीडियो कैसेट से उन साक्ष्यों को जुटाने का प्रयास भी होगा जिनसे इस अनसुलझे रहस्य से पर्दा हट सके है। परवाहा का यह गोली कांड उसी समय उलझ गया था जब घायल नंद लाल बहरदार ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या की नीयत से भीड़ का फायदा उठाकर गोली चलाने का आरोप लगाया था। जबकि मृतक के परिजन तथा पुलिस द्वारा यह संभावना व्यक्त की गयी थी कि बाराती सराती के द्वारा शादी की खुशी के मौके पर गोली चलायी गई थी। हालांकि पुलिस ने लड़की पक्ष के लाइसेंसी बंदूक सहित 2 जिंदा कारतूस एवं चार खाली खोखा समारोह स्थल से जब्त कर लिया है। बहरहाल अलग-अलग दावों के बीच परवाहा गोली कांड का रहस्य बरकरार है।

0 comments:

Post a Comment