Monday, June 18, 2012

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल


सिकटी(अररिया) : सिकटी थाना क्षेत्र के खोड़ागाछ जनता हाट के पास सोमवार को बोलेरो गाड़ी के चालक द्वारा नियंत्रण खो जाने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया गया। मृतक खोरागाछ का निवासी बताया जाता है।
जानकारी अनुसार बारात के लिए गाड़ी खोरागाछ आ रही था। चालक द्वारा नियंत्रण खो देने के कारण वाहन गड्ढे में चला गया। जिससे वहां बैठे नजर मोहम्मद उम्र 65 वर्ष के ऊपर गाड़ी चढ़ गयी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि रोशनी खातून सात वर्ष, मो. युसुफ चालीस वर्ष, मो. तबरेज दस वर्ष बुरी तरह घायल हो गये। जिनके इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो मो. जियाबुल का है। गाड़ी का चालक फरार बताया जाता है।

0 comments:

Post a Comment