Tuesday, July 3, 2012

विवाहिता की हत्या, सरपंच सहित बारह नामजद


जोकीहाट(अररिया) : जोकीहाट थानाक्षेत्र के चकई गांव में रविवार की रात चकई गांव में 28 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी देवी को ससुराल वालों ने जहर खिलाकर मार डाला। वहीं, घटना की जानकारी देने जोकीहाट थाना जा रहे मृतका के परिजन अशोक यादव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इधर, सूचना मिलने के बाद जोकीहाट थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। इस सिलसिले में मृतका लक्ष्मी देवी के पिता परमानंद यादव के बयान पर पति सुधीर यादव,सरपंच इसरारुल हक, मृतका की जेठानी अनिता देवी, सुबोध, बोचाई यादव, इबरार,राजा,असलम,अफसर,इस्लाम आदि सहित करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीब छह वर्ष पूर्व महलगांव थानाक्षेत्र के बलुवा गांव के परमानंद यादव की पुत्री लक्ष्मी देवी का विवाह चकई गांव के सुधीर यादव के साथ हुआ था। शादी के करीब चार वर्ष बाद माता पिता के बहकावे में आकर सुधीर लक्ष्मी के पिता से एक भैंस व सोने की अंगुठी की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वाले लक्ष्मी को प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान रविवार को मृतका के पिता परमानंद यादव को पुत्री की हत्या करने की खबर मिली । चकई पहुंचने पर लक्ष्मी की लाश बरामदा पर ही पर पड़ी थी। परमानंद यादव के मुताबिक उनकी पुत्री को जहर देकर मारा गया है।
इधर मामले की जानकारी देने जोकीहाट थाना जा रहे मृतका के चचेरा भाई अशोक यादव को सरपंच इसरारुल हक एवं अन्य आरोपियों ने रास्ते में पकड़कर पिटाई की फिर सोने का चेन एवं नकदी भी लूट ली। सभी हत्यारोपी फरार हैं । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 comments:

Post a Comment