Sunday, May 13, 2012

विकलांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित



फारबिसगंज(अररिया) : मुख्यमंत्री साम‌र्थ्य योजना के तहत फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को विकलांग महिला-पुरूष एवं युवकों के बीच ट्राई साइकिल एवं व्हील चेयर का वितरित किया गया। प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास की अध्यक्षता में आयोजित वितरण कार्यक्रम में प्रखंड के तीन पंचायतों के छह नि:शक्तों के बीच तीन पहिया ट्राई साइकिल तथा व्हील चेयर बांटा गया। ट्राई साइकिल पाकर विकलांग महिला पुरूष एवं युवतियां खुश नजर आये। मौके पर बीडीओ किशोर कुमार दास भी मौजूद थे। प्रखंड के सैफगंज पंचायत की विकलांग शेख मोइन की पुत्री नाजरा खातून(20 वर्ष), बलराम बहरदार (30 वर्ष), भोला मंडल(65 वर्ष), को ट्राई साइकिल दिया गया। जबकि विप्लव कुमार को व्हील चेयर दिया गया। इसके अलावा बोकरा पंचायत की विकलांग महिला इंदू कुमारी (25 वर्ष) तथा मटियारी पंचायत के अनीस अंसारी को ट्राई साइकिल बांटा गया। अपंगता का सहारा पाकर सभी लाभुक खुश होने के साथ भावुक हो उठे थे। इसमें नाजरा खातून विकलांगता के कारण ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी। नि:शक्तों के परिजन भी बेहद खुश नजर आये। प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास तथा बीडीओ किशोर कुमार दास द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष उदयानंद मंडल, सैफगंज पंचायत के मुखिया मनोज कुमार, महेश्वरी यादव, शब्बीर अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment