Sunday, January 8, 2012

शादी की नियत से दो बच्चे की मां का अपहरण


अररिया : नगर थाना क्षेत्र के काली बाजार वार्ड संख्या 23 से दो बच्चे की मां का अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में बद्री नाथ भगत ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित पति ने बताया कि बीते 3 जनवरी को उनकी पत्‍ि‌न घर से गायब है। आसपास में खोजबीन करने पर पता चला कि शादी करने की नीयत से चंदन कुमार स्वर्णकार नामक युवक ने उसका अपहरण कर लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के माता-पिता ने भी अपने स्तर से सगे संबंधियों के यहां खोजबीन कराया लेकिन सात दिनों बाद भी उनलोगों का कुछ पता नही चल पाया। पीड़ित ने दावा किया है कि उक्त युवक ने ही उनकी पत्‍ि‌न को बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

0 comments:

Post a Comment