Wednesday, January 4, 2012

विधायक ने वितरित की साइकिल की राशि



रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के राम नंदन हाई स्कूल रमई में मंगलवार को स्थानीय विधायक पदम पराग राय वेणु द्वारा मुख्यमंत्री बालिका, बालक साइकिल योजना के तहत 2500 रु. की राशि छात्र-छात्राओं के बीच बांटा गया। इस मौके पर विधायक श्री वेणु ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ने की बात कही। उन्होंने कहा वे पढ़कर कुछ बने जिससे जिले का नाम रौशन हो सके। प्रधानाध्यापक कृत्यानंद झा ने बताया कि 498 छात्र-छात्राओं के बीच राशि वितरण का लक्ष्य है। फिलहाल 340 के बीच राशि वितरण किये जाने की बात उन्होंने कही। इस मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज झा, जिप सदस्य प्रयाग पासवान, प्रबंध समिति के राजानंद ठाकुर, बबलु ठाकुर, राम झा, विनोद पैक, मुखिया कुमार झा, कृत्यानंद मंडल, शिक्षक मो. कैय्युम, चंदन मेहता, कैलाश पति झा, चन्द्रशेखर झा, मो. एहतशाम, मो. सरफराज, उमेश कुमार, इफ्तखार, कुमार बरुण, राजा प्र. सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment