Thursday, January 5, 2012

पैक्स में धान क्रय केंद्र शुरू

सिकटी (अररिया), : प्रखंड क्षेत्र के आमगाछी व भीड़भीड़ी पंचायत के पैक्सों का धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी केके सिन्हा ने गुरुवार को फीता काटकर किया। बीडीओ के के सिन्हा ने बताया कि प्रति पैक्स धान क्रय करने हेतु सरकार द्वारा 10 लाख रुपया दिया गया है। धान का निर्धारित मूल्य धान ए ग्रेड का 1180 रुपया निर्धारित किया गया है। जबकि बी ग्रेड का 1080 रुपया निर्धारित किया गया है। भिड़भिड़ी पैक्स में गुरुवार को 100 क्विंटल धान खरीदा गया जबकि आमगाछी पंचायत में 20 क्विंटल धान खरीदा गया। मौके पर सीओ एसके पांडे, सरपंच विश्व नारायण विश्वास भिड़भीड़ी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल बोकंतरी पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार यादव खोड़ागाछ पैक्स अध्यक्ष इब्राहिम अंसारी, आम गाछी के मुखिया ठंकन मंडल पूर्व मुखिया रमेश यादव, पंचायत समिति सदस्य हरिनारायण परमाणित पैक्स प्रबंधक रामानंद यादव, मो. नरूल हक, घनश्याम खजदार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment