Tuesday, January 3, 2012

बीआरपी व संकुल समन्वयक चयन में नही हो रहा निर्देशों अनुपालन


अररिया : बिहार राज्य शिक्षा परियोजना के द्वारा निर्धारित श‌र्त्त व मापदंड के अनुरूप जिले में प्रखंड साधन सेवी तथा संकुल संसाधन केन्द्र समन्वयक का चयन नहीं हो पा रहा है। प्राय: चयन के लिए कार्यशाला में हंगामा हो रहे हैं तथा चयन समिति पर पक्षपात करने के आरोप लगाये जा रहे हैं। अररिया प्रखंड में भी इसी तरह की शिकायत सामने आयी। फारबिसगंज प्रखंड में भी कुछ इसी तरह का मामला है।
परियोजना द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में जो भी साधन सेवी के रूप में कार्यरत हैं, वे इस बार के चयन के लिए आयोग्य है। निर्देशों के अनुसार दो शिक्षिकीय विद्यालय से शिक्षक का चयन इन पदों पर नहीं किया जायेगा। चयन में जो महत्वपूर्ण गड़बड़ी हो रही है वह यह कि लगातार दो बार चयनित बीआरपी व संकुल संससाधन केन्द्र समन्वयक इस बार के चयन में योग्य नही हैं, पर विशेष परिस्थिति में आवश्यकता पड़ने पर परियोजना पटना से पूर्व अनुमोदन प्राप्त कर सकती है। हालांकि डीईओ राजीव रंजन प्रसाद का स्पष्ट रूप से कहना है कि गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नही जायेगा। डीईओ ने यह भी कहा कि निर्देशों के अनुरूप चयनित सूची ही मान्य होगी।

0 comments:

Post a Comment