Tuesday, January 3, 2012

पैक्स में धान क्रय केंद्र का उद्घाटन


भरगामा(अररिया) : भरगामा पैक्स में मंगलवार को धान क्रय केंद्र उद्घाटन स्थानीय पंचायत समिति सदस्य विभा सिंह ने किया। पैक्स में धान क्रय का सामान्य मूल्य 1080 रूपये होने पर क्षेत्र के किसानों में हर्ष व्याप्त है।
पैक्स अध्यक्ष सह पैक्स संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को कृषकों में अरविंद सिंह, गुगली मंडल एवं अन्य को कम से कम 150 क्विंटल धान की खरीद पैक्स के माध्यम से की गयी। मौके पर पंसस गयानंद सिंह, पूर्व जिप सदस्य सत्यनारायण यादव, डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह, युवा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार मुन्ना, खेमस प्रखंड सचिव शंभू झा, समाजसेवी पांडव यादव, कृष्णनंदन सिंह, विसुनदेव सिंह, ललित सिंह, प्रो. सुरेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य सहदेव ठाकुर, राजीव सिंह, राहुल देव, अभिषेक रंजन, अंशु राज, बब्बन सिंह, पैक्स सचिव राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment