Tuesday, January 3, 2012

पैक्स में धान खरीद का उद्घाटन

जोकीहाट (अररिया) : भगवानपुर कोआपरेटिव पैक्स में सोमवार को धान खरीद कार्य शुरू किया गया। खरीद केन्द्र का उद्घाटन विधायक सरफराज आलम ने करते हुए कहा कि किसानों के आर्थिक हालात में सुधार के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। श्री आलम ने कहा कि किसानों को उनके उत्पाद का मूल्य मिलना ही चाहिए तभी समाज की तरक्की होगी। श्री आलम ने पैक्स अध्यक्षों को दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी। उद्घाटन के प्रथम दिन मोजीब नामक किसान से सौ क्विंटल धान 1080 रु. प्रति क्विंटल की दर से पैक्स अध्यक्ष मो. अख्तर ने खरीदा। इस दौरान जिला पार्षद तमन्ना खातुन, मुखिया अफसाना खातुन, अजय नन्दन ठाकुर, हाजी नईमुद्दीन, अनवार आलम, सैयाद आलम आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment