Wednesday, January 4, 2012

धान क्रय केंद्रों पर दलाली शुरू



जोकीहाट (अररिया) : कृषि भवन जोकीहाट में धान खरीद केन्द्र पर दलालों का धीरे-धीरे वर्चस्व बढ़ता जा रहा है। शिकायत पर वरीय उपसमाहर्ता बुद्ध प्रकाश ने बुधवार को कृषि भवन परिसर में धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिनंदन सिंह की अनुपस्थिति पर श्री प्रकाश ने कृषि भवन में कार्यरत कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार से पूछा कि अभी किस किसान के धान की नपाई हो रही है? सौरभ ने जानकारी नही होने की बात कही। किसान का नाम नही बताये जाने पर श्री प्रकाश चकित रह गये। इस दौरान श्री प्रकाश ने बताया कि गड़बड़ी को ले बीएओ से स्पष्टीकरण पूछा जा रहा है। फिर अग्रेतर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जायेगा। दर्जनों किसानों ने शिकायत कर रखा है कि धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर किसानों के बदले दलालों व किराना दुकानदारों का धान गुपचुप तरीके से खरीदी जा रही है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ मो. सिकंदर भी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment