Friday, March 23, 2012

नप ने पेश किया वर्ष 2012-13 का बजट


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को मुख्य पार्षद वीणा देवी की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2011-12 की पुनरक्षित एवं वर्ष 2012-13 का प्रस्तावित बजट पेश किया गया। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी गिरीजानंद कापरी भी उपस्थित थे।
बैठक में वर्ष 2011-12 में आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए चार करोड़ इक्तालीस लाख अठारह हजार दो सौ सोलह रुपये का आय एवं चार करोड़ तीस लाख रुपये व्यय का व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। जबकि वर्ष 2012-13 का प्रस्तावित बजट भी पेश किया गया जिस पर आगामी 31 मार्च की बैठक के उपरांत अनुमोदन मिलने की जानकारी दी गई।
इस दौरान कई मुद्दों को लेकर पार्षदों में तीखी नोक-झोंक भी चलती रही। खासकर सीएफएल लैंप के मुद्दे पर मुख्य पार्षद वीणा देवी और पूर्व अध्यक्ष सुनिता जैन के बीच जोरदार बहस चली। श्रीमती जैन का कहना था कि नप द्वारा विभिन्न स्ट्रीट में जो 75 सीएफएल ब्लब लगाए गए हैं उनमें से अधिकतम कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रेस गली सहित कई सड़कों के जर्जर स्थिति और साफ-सफाई का मुद्दा भी जोरदार ढंग से उठाया। पार्षद अशोक फुलसरिया ने भी सफाई और टूटे कलवर्ट का मुद्दा उठाया। वार्ड पार्षद शाद अहमद और निगम सिंह ने भी मुख्य और उप-मुख्य पार्षद पर पक्षपात का आरोप लगा था।
बैठक में उप मुख्य पार्षद राज कुमार अग्रवाल, रीता गुप्ता, मंजू देवी, शिप्रा राज, अनिल कुमार सिन्हा, रंजू केसरी, सप्तमी पाल, अबुल हसन, मोती खान, बबीता पूर्वे, तबस्सुम आरा, संजू देवी, रजनी सिंह, मधु देवी, धीरज पासवान, पिंकी पासवान, अशोक मंडल आदि पार्षद भी उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment