Friday, March 23, 2012

लीड: मानस पाठ के बाद शुरू हो गया विराट विष्णु यज्ञ


रेणुग्राम (अररिया) : फारबिसगंज प्रखंड के खास हलहलिया गांव में विराट विष्णु यज्ञ का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ।
खास हलहलिया विष्णु यज्ञ समिति द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय विष्णु यज्ञ के प्रथम दिन मानस पाठ शुरू हुआ एवं इस उद्घाटन के मौके पर सैकड़ों महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ स्थल से रवाना हुई कलश यात्रा मानिकपुर, बड़ी नहर से जल भरकर मानिकपुर गांव होते हुए ठीलामोहन, हलहलिया, लहसनगंज होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर वापस लौटी। कलश यात्रा में दर्जनों मोटर साइकिल, टै्रक्टर, कार आदि का भी कारवां साथ था। इस यात्रा में करीब पांच हजार लोग शामिल थे। इस दौरान जगह-जगह गांव के लोगों द्वारा कलश यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। इस विष्णु यज्ञ में शनिवार से अखंड अष्टयाम संकीर्तन आरंभ होगा। वही यज्ञ स्थल पर विराट विष्णु जी की प्रतिमाएं व मां वैष्णो देवी की 50 फुट उंचाई पर स्थित प्रतिमा खास आकर्षण का केन्द्र है। वहीं कई अन्य देवी देवता भी स्थापित किए गए है। वही यज्ञ स्थल पर मेला का भी आयोजन किया गया है। यज्ञ को सफल बनाने में समस्त ग्रामीण तत्परता से जुटे है।

0 comments:

Post a Comment