Friday, March 23, 2012

आरएस में मिले लावारिश शव की गुत्थी सुलझी


अररिया : अररिया आरएस में लावारिस अवस्था में महिला के शव बरामदगी की गुत्थी पुरी तरह सुलझ गयी है। भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कला निवासी बुच्चन मंडल ने अपनी पुत्री रिंकी देवी की मौत के पीछे उसके बेवफा पति का हाथ बताया है। पुलिस के समक्ष पीड़ित पिता ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व वह अपनी पुत्री की शादी मधेपुरा जिला के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहा रजाई टोला में की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी बेटी को उनके पति द्वारा बेवफाई करने की जानकारी मिली।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनके दामाद का अवैध संबंध किसी अन्य महिला से था। उनकी बेटी इस बात का विरोध कर रही थी।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने पूर्व में कई बार इस बात की जानकारी उन्हें दी थी। इस पर उन्होंने बेटी की ससुराल जाकर अपने दामाद को समझाया भी। लेकिन वह अपनी आदत से बाज नही आया।
पीड़ित बुच्चन मंडल ने यह भी बताया कि बीते 12 मार्च को उनकी भतीजी की शादी हुई। शादी में लाने के लिए उनका पुत्र श्रीनगर गया था। लेकिन दामाद ने विदागी नहीं दी। रिंकी के पति को डर था कि कहीं उनकी पत्‍‌नी नैहर में उसकी पोल न खोल दे। पीड़ित पिता ने बताया कि बेटी के ससुराल वालों ने पूर्णिया अस्पताल में उसके भर्ती होने की जानकारी भी झूठी दी थी। उन्होंने इस घटना के पीछे कई और लोगों का हाथ होने का अंदेशा जाहिर किया है।

0 comments:

Post a Comment