Sunday, March 18, 2012

राशि के अभाव में धान की खरीद रूकी

फारबिसगंज (अररिया) : राशि के अभाव में जिला में धान खरीद पर रोक लग गयी है। जिले के प्रखंड कार्यालयों तथा बेस गोदामों पर बनाये गये धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर किसानों से धान की खरीद नहीं हो रही है। हालांकि प्रखंडों के पंचायतों के पैक्सों में धान की खरीद जारी है तथा यहां किसी प्रकार की रोक नहीं लगी है। बीएसएफसी के जिला प्रबंधक ने बीते 13 मार्च को जारी निर्देश (पत्रांक- 281) में सभी पर्यवेक्षी पदाधिकारी व बेस गोदाम प्रभारी को आदेश दिया है कि राशि के कारण सीधे किसानों से धान की अधिप्राप्ति का क्रय करना अगले आदेश तक बंद रखें। इधर फारबिसगंज प्रखंड कृषि पदाधिकारी सचिदानंद मेहता ने धान क्रय पर रोक संबंधी उपरोक्त आदेश मिलने की पुष्टि की है। श्री मेहता ने कहा कि राशि उपलब्ध हो जाने पर प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंच चुके धान की खरीद संभव हो सकती है। जबकि पैक्सों में धान की खरीद की जा रहा है। हालांकि मालूम हो कि फारबिसगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बीते 20 फरवरी से धान की खरीद बंद है जिसके कारण यहां पड़े हजारों बोरा धान खुले आसमान के नीचे खराब हो रहा है। 

0 comments:

Post a Comment