Sunday, March 18, 2012

अ‌र्द्ध विक्षिप्त कहीं रेल बोगी का चोर तो नही?

अररिया : अररिया आर एस स्थित वार्ड संख्या 2 का रहने वाला अ‌र्द्ध विक्षिप्त पहाड़िया कहीं रेल बोगी का चोर तो नही? पुलिस के लिए यह एक नया अनुसंधान का विषय बन गया है। कटिहार से जोगबनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से चोरी की बक्सा में अज्ञात महिला का शव की बरामदगी के बाद पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने आर एस पुलिस को मामले की छानबीन का निर्देश दे दिया है। पुलिस बक्सा चोरी करने वाले चोर के खोज में जगह जगह छापेमारी कर रही है। सवाल यह है कि अ‌र्द्ध विक्षिप्त की नजर लावारिश बक्से पर कैसे गयी? यदि नजर भी गयी तो वह बक्सा को क्यों उठाकर ले भागा। पुलिस को ऐसे कई सवालों का जबाव खोजना होगा। शव बरामदगी स्थल पर आर एस पुलिस ने बताया कि पहाड़िया को आज तक लोग अ‌र्द्ध विक्षिप्त हीं समझता था। वह कहीं किसी का समान उठा लेता था तो उसे पागल समझ कर छोड़ देता था। लेकिन शुक्रवार की घटना पुलिस के लिए चौकाने वाली है। बताया जा रहा कि पहड़िया बक्सा को किसी तरह ट्रेन से घसीट कर बाहर तो निकाला, लेकिन भारी होने के कारण वह एक रिक्शा वाले का सहारा लिया। बक्सा को रिक्शा पर लोड कर वह अपने घर ले गया। जैसे हीं वह बक्सा खोला तो भय से कांप उठा। क्योंकि बक्सा में अज्ञात महिला का शव पाया गया। शव को देखते हीं वह फिर बक्सा को किसी तरह बंद किया और बोझा ढो कर रहिकपुर जाने वाली मार्ग के बगल में फेंक कर फरार हो गया। पुलिस के लिए यह भी अनुसंधान का विषय है कि क्या एक पागल व्यक्ति इतना सब कुछ कर सकता है। हालांकि एसपी श्री लांडे ने बताया कि जल्द हीं सारे रहस्यों पर से पर्दा उठा लिया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि शव का तस्वीर कटिहार, पुर्णिया एवं अररिया के सभी जगहों में भेजा जायेगा, ताकि यह खुलासा हो सके कि मारी गयी महिला कहां की रहने वाली है। 

0 comments:

Post a Comment