Friday, March 23, 2012

स्कूलों में जले कैंडिल

सिकटी (अररिया) : बिहार राज्य की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में बिहार दिवस गुरुवार को मनाया गया। दिन में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली तथा बिहार जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं शाम को स्कूलों एवं पंचायत लोक शिक्षा केन्द्रों पर श्रृखंलाबद्ध तरीके से मोमबत्तियां जलाकर इसे प्रकाश पर्व का रूप दिया। म. वि. बरदाहा के छात्रों ने कैंडिल मार्च निकालकर बिहार दिवस से लोगों को अवगत कराया। 

0 comments:

Post a Comment