Thursday, March 22, 2012

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी दीदी का भव्य स्वागत


अररिया : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उत्तर बिहार व जमशेदपुर की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रानी दीदी के अररिया आरएस आगमन पर लोगों ने मंगलवार को उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अपने ईश्वरीय संदेश में रानी दीदी ने आत्मा परमात्मा का ज्ञान देते हुए कहा कि आज 76 वर्षो से ज्ञान सूर्य परमात्मा शिव इस सृष्टि को पांच विकारों से मुक्त करने का दिव्य कार्य कर रहे हैं। शिव अवतरण की 76वीं जयंती पर उन्होंने लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज समाज में सारी समस्याओं का जड़ है अहम, इससे ही अहंकार पैदा होता है क्योंकि हम खुद को नहीं जानते। मैं और मेरा तू और तेरा इन चार शब्दों ने ही लोगों को संपूर्णता से दूर किया है। मैं यह शरीर नहीं मै एक चैतन्य शक्ति आत्मा हूं।
मौके पर 28वीं बटालियन के सहायक सेनानायक अभिजीत चिनारा एवं केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर पासवान ने संस्था के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की। प्राचार्य ने कहा कि मानव संसाधन मंत्रालय ने भारत के लगभग एक हजार केंद्रीय विद्यालय में हफ्ते में एक दिन ब्रह्माकुमारी बहनों को नैतिक शिक्षा एवं शांति का क्लास करने का आह्वान किया है। जैन धर्मावलंबी राजू बाठिया ने कहा कि दीदी के मुख से आत्मा परमात्मा का ज्ञान सुनकर उनकी आंखे खुल गयी। वास्तव में ब्रह्माकुमारी पूरे विश्व में नि:स्वार्थ सेवा चरित्र निर्माण के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कटिहार की सुनीता दीदी, मिताली बहन, डा. बसंत, पुष्पा बहन, सुलोचना देवी, अतुल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, योगेन्द्र गुप्ता, संजय प्रधान, नथमल केडिया, बिलास गुप्ता, अजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राजू अग्रवाल, अमरनाथ गुप्ता आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment