Thursday, March 22, 2012

पुत्र के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए गुहार

अररिया : भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विषहरिया निवासी मो. मोलीम अपने पुत्र रिजवान के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से गुहार लगायी है। रिजवान के पिता ने एसपी को दिये आवेदन में कहा है कि उसके पुत्र रिजवान की हत्या 29 जनवरी को खेत पटवन विवाद के कारण कर दी गयी थी। इसके बाद मो. मोलीम के फर्द बयान पर भरगामा थाना में 30 जनवरी को कांड सं. 19/12 दर्ज किया गया है। लकिन घटना के डेढ़ माह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने के कारण मो. मोलीम का पूरा परिवार दहशत में है। 

0 comments:

Post a Comment