Friday, March 23, 2012

धूलभरी तेज हवाओं से जनजीवन त्रस्त


अररिया : ऐसा पहले नहीं होता था। होली के बाद तेज पछिया हवा जरूर चलती थी, लेकिन धूल के ऐसे बवंडर नहीं होते थे। यह कहना है धूल भरी हवाओं से परेशान जिला वासियों का। गुरुवार की अहले सुबह से शुरू धूल भरी तेज हवाओं से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग त्रस्त हैं तथा सड़कों पर यातायात कम हो गया है। चारो तरफ धूल के बादल नजर आते हैं और दृश्यता कम हो गयी है। यह स्थिति शुक्रवार को भी बनी रही। नगर विकास संघर्ष समिति के सचिव नंद मोहन मिश्रा ने बताया कि धूल के बादल सुबह से अचानक बढ़ गये हैं। लोगों के घर में भी धूल की परतें जमी हुई हैं। गृहणियां परेशान हैं। कई गृहणियों ने बताया कि धूल के कारण घर में कई बार झाड़ू
इधर, इस संबंध में कई पर्यावरणविदों का मानना है कि जिले में फारेस्ट कवर कम होने की वजह से धूल के गुबार बन रहे हैं तथा पछुआ के कारण आंधी जैसा नजारा है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की मांग की।

0 comments:

Post a Comment