Thursday, March 22, 2012

पूर्णिया से गायब बेटी की तलाश में पिता पहुंचे आरएस

अररिया : बीते 14 मार्च को पूर्णिया अस्पताल से गायब हुई मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली रिंकी देवी के खोज में उनके पिता बुधवार को अररिया आरएस पहुंचे। पीड़ित पिता बेचन मंडल को अंदेशा था कि गत 16 जनवरी को टीन के बक्सा से बरामद महिला का शव कही उनकी बेटी तो नही। इसी अंदेशा पर श्री मंडल पुलिस के पास पहुंचे और शव की तस्वीर को देखकर अपने अंदेशा को मिटाया। पुलिस के अनुसार श्री मंडल ने तस्वीर देखकर शव को पहचानने से इंकार कर दिया है। भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया कलां निवासी रिंकी के पिता ने बताया कि सात दिन पूर्व पुत्री के ससुराल वालों ने सूचना दी थी कि उनका दामाद अखिलेश एवं पुत्री आग के चपेट में आने से जल गयी है। दोनों को चिकित्सा के लिये सदर अस्पताल पूर्णिया में भर्ती कराया गया है। इस सूचना पर वह दोनों का हाल चाल लेने अस्पताल पहुंचे। जहां उनका दामाद तो भर्ती था लेकिन पुत्री नही थी। जब वह अपने पुत्री के बारे में पूछा तो बताया गया कि उनकी पुत्री कहीं गायब हो गयी है। पीड़ित पिता ने बताया कि बीते 16 मार्च को अखबार में अज्ञात महिला की शव बरामदगी की खबर पढ़ा तो उसे अंदेशा हुआ कि कहीं उनकी बेटी तो नही। लेकिन शव की तस्वीर को देखने के बाद आशंका दूर हो गयी है। 

0 comments:

Post a Comment