Thursday, March 22, 2012

इंदिरा आवास गबन मामले में पूर्व पंसस सहित दो गिरफ्तार


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड में इंदिरा आवास राशि गबन के मामले में नरपतगंज थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि कुंडलीपुर दरगाही गंज के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मयानंद उर्फ गयानंद एवं बड़हाड़ा पंचायत के बिचौलिया बद्धदेव राम को गिरफ्तार कर अररिया जेल भेज दिया गया। इस गिरफ्तारी के बाद बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि वर्ष 2010 के जनवरी माह में जिला पदाधिकारी के द्वारा गठित जांच टीम ने गबन के मामले में नरपतगंज थाना कांड संख्या 48/10 दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में 18 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें पूर्व मुखिया मो. तसलीम, पूर्व मुखिया अमिनउद्दीन, युगेश यादव, सकलदेव पासवान, रूबो पासवान, मो. इब्राहिम, हमिद उर्फ ताहिर, देवव्रत राम आदि की गिरफ्तारी पूर्व में हो चुकी है।
हालांकि बिचौलियों की गिरफ्तारी से प्रखंड के बिचौलियों में हड़कंप व्याप्त है। लेकिन गुपचुप तरीके से आज भी बिचोलिया गिरी प्रखंड क्षेत्र में फल फुल रहा है।

0 comments:

Post a Comment