Friday, March 23, 2012

दंडाधिकारी के समक्ष उखाड़ा गया महिला का शव


अररिया : अररिया आरएस में बरामद अज्ञात महिला का शव की गुत्थी सुलझाने के बाद शुक्रवार को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी के समक्ष शव को छह दिन बाद उखाड़ा गया। शव उखाड़ने के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। यह कार्रवाई मृतका के पिता द्वारा शव की मांग के बाद की गयी है। ज्ञात हो कि बीते 17 मार्च को जोगबनी कटिहार पैसेंजर ट्रेन से एक अ‌र्द्ध विक्षिप्त ने लावारिस अवस्था में टीन का बक्सा उतारा था। बक्सा को जब खोला गया तो उसमें शव पाया गया। शव को देखते ही अ‌र्द्धविक्षिप्त बक्सा फेंक कर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराने के बाद परमान नदी किनारे दफना दिया। अखबार में प्रकाशित खबर को पढ़ने के बाद मृतका के पिता अपनी गायब पुत्री को खोजते हुए दो दिन पूर्व अररिया पहुंचे। शव की तस्वीर को देखकर पीड़ित पिता एवं उनके परिजनों ने अपनी बेटी के रूप में उसकी पहचान की।
मौके पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तैयब आलम साहिदी, पीएसआई विजय यादव के साथ-साथ कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment