Tuesday, February 28, 2012

पुलिस पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अररिया : कई डकैती कांड तथा पुलिस पर हमला करने का आरोपी नन्हा, साकिन गैयारी को नगर थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नन्हें से जरूरी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष उसने कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। नगर थाना पुलिस के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व जीरोमाईल के निकट पुलिस पर हमला करवाने का मुख्य सूत्रधार नन्हा था। पुलिस द्वारा करायी गयी विडियोग्राफी में भी यह स्पष्ट रूप से झलक रहा है। हमला के दौरान नन्हा अपने सहयोगियों के साथ दो पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट भी किया था। पुलिस को इसकी तलाश काफी दिनों से थी।

0 comments:

Post a Comment