Monday, April 9, 2012

सीआई के साथ दु‌र्व्यवहार की संघ ने की निंदा

अररिया : रविवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला सचिव अखिलेश्वर पासवान ने की। बैठक में भरगामा अंचल में कार्यरत सीआई वीर किशोर पासवान के साथ भरगामा प्रखंड प्रमुख द्वारा किए गए दु‌र्व्यवहार की निंदा की गई। साथ ही पुलिस द्वारा भरगामा कांड सं. 32/12 के अभियुक्त प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव की गिरफ्तारी नही करने पर भी खेद प्रकट किया गया। संघ के सदस्यों ने कहा कि वीर किशोर पासवान के साथ भविष्य में किसी भी तरह की अनहोनी होने पर जिम्मेवार पुलिस प्रशासन होगा। बैठक में 14 अप्रैल 2012 को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर धूम-धाम से मनाने का निर्णय भी लिया गया। जिला मुख्यालय स्थित अंबेदकर चौक पर कार्यक्रम करने के पश्चात जेपी भवन फारबिसगंज में मुख्य जयंती समारोह मनाया जायेगा। बैठक में संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर कुमार पासवान, संयुक्त सचिव जगदीश राम, फारबिसगंज अनुमंडल अध्यक्ष विद्यानंद पासवान, संयुक्त सचिव युवराज पासवान, जय प्रकाश पासवान, बसंत कुमार राम, गिरानंद रजक, सुरेश राम, विक्रम चौधरी, वीर किशोर पासवान सहित दर्जनों संघ कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment