Monday, April 9, 2012

असंगठित मजदूरों को लाभ दिलाने का भाजपा ने उठाया बीड़ा: बब्बन


जोगबनी (अररिया) : भारतीय जनता मजदूर महासंघ की एक बैठक में रविवार को स्थानीय उच्च विद्यालय में दिलीप साह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें तमाम असंगठित मजदूरों को संगठित करने एवं उसके निबंधन पर विचार किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता मजदूर महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह बब्बन ने कहा कि यह संगठन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन जी का स्वप्न प्रोजक्ट है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मात्र 5 करोड़ संगठित मजदूर हैं जिन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि आज भी 40 करोड़ असंगठित मजदूरों की सुधि सरकार नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सर्व प्रथम ऐसे असंगठित मजदूरों को संगठित कर निबंधन कराने का बीड़ा उठाया है ताकि ऐस मजदूरों को संगठित मजदूरों का लाभ मिल सके। ऐसे मजदूरों में रिक्शा चालक, आटो चालक, खेतिहर एवं लघु उद्योग में काम करने वाले मजदूर शामिल हैं।
बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला अध्यक्ष रघुबीर विश्वास, जिला महामंत्री शिशिर राय, जिला मंत्री पवन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष संतोष ऋषिदेव, कैलाश मंडल, राणा प्रताप सिंह, आलोक साह, जोगबनी भाजपा अध्यक्ष संजय सिंहा, संघ के नगर अध्यक्ष ताराचंद साह, भाजयुमों क्षेत्रीय प्रभारी संजीव दास, शंकर भगत एवं भोला सहित सौ से अधिक महिला व पुरुष मजदूर उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment