Sunday, April 8, 2012

10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत


सिकटी(अररिया) : प्रखंड के बरदाहा ब्राह्माण टोला में शुक्रवार को एक 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार खमगड़ा निवासी खुशी कुमारी अपने ननिहाल में मामा प्रशांत कुमार झा के घर में रहती थी। वह करीब तीन बजे आसपास के बच्चों के साथ खेलने के लिए बाहर निकली। लेकिन आंधी के दौरान सभी बच्चे वापस लौट आए पर वह नहीं लौटी। जब वह घर नहीं आयी तो घर वालों ने काफी खोजबीन की तो गांव के बीच पोखर में उसका शव मिला। गांव वालों ने आशंका व्यक्त की है कि आंधी के दौरान भागने के क्रम में पैर फिसल कर पोखर में वह गिर गयी होगी। आंधी और ओलावृष्टि के कारण लोग घर से नहीं निकल सके। इस दौरान बच्ची की मौत हो गयी

0 comments:

Post a Comment