Monday, April 9, 2012

जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का गठन

अररिया : रविवार को आर्दश मध्य विद्यालय बाजार में जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले एक दिवसीय शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अजहर हुसैन ने की। इस शिक्षा सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में संघ के प्रमंडलीय सचिव मो. मुमताज अहमद शामिल हुए। शिक्षा सम्मेलन में वक्ताओं ने शिक्षा एवं संगठन पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन के बाद सर्व सम्मति से जिला अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ का गठन करते हुए पदधारकों को मनोनीत किया गया। जिसमें संघ के संरक्षक के रूप में सूर्य किशोर झा, अजहर हुसैन अध्यक्ष, रामलाल राम वरीय, उपाध्यक्ष नागेश्वर प्र. सिंह व उग्र नारायण यादव, रामानंद यादव प्रधान सचिव, शैलेन्द्र कुमार राय उप प्रधान सचिव, शिवचन्द्र सिंह व गयानंद दास संयुक्त सचिव अशोक कुमार चौधरी कोषाध्यक्ष, राकेश कु. सुब्बा अंकेक्षक, कार्यालय सचिव के रूप में संजय नंदन विश्वास, किरण कुमारी, हसीबुर्रहमान तथा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मेंहदी हुसेन अंसारी व चन्द्रशेखर राय को चुना गया है।

0 comments:

Post a Comment