Sunday, April 8, 2012

ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों को मुआवजा मिले: भाजपा


अररिया : शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में ओला वृष्टि ने जमकर तबाही मचायी। किसानों के खेत में लगे मक्का व गेहूं के फसल बर्बाद हो गये। शनिवार को अररिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बताया कि किसानों के सपने फिर एक बार टूट गये हैं। दुख इस घड़ी में सरकार को अविलंब किसानों को उनके फसल की क्षति का मुआवजा देना चाहिये। भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण कुमार झा ने बताया कि अररिया प्रखंड के उत्तरी हिस्सा समेत कुर्साकांटा, सिकटी, पलासी, जोकीहाट, नरपतगंज में ओलावृष्टि से किसानों को काफी क्षति पहुंची। दोनों नेताओं ने जिला प्रशासन से भी पीड़ित किसानों की सूची तैयार करवाने की मांग की है। अध्यक्ष ने बताया कि पिछले वर्ष भी ओलावृष्टि ने किसानों को भारी तबाही मचायी थी।

0 comments:

Post a Comment