Sunday, April 8, 2012

बीएओ सिकटी ने किया क्षति का आकलन

सिकटी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की संध्या लगभग 5 बजे ओलावृष्टि व आंधी से हुए फसलों का क्षति का आकलन बीएओ सिकटी द्वारा किया जा रहा है। ज्ञात हो कि शुक्रवार की संध्या अचानक आये तेज आंधी व ओलावृष्टि से प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं, मक्का, आम व लीची का फसल बर्बाद हो गया है। वहीं बेंगा पंचायत मुर्गी फारम भी ध्वस्त हो गया। इस फारम में 15 सौ मुर्गी थे जिसका कीमत लगभग 2 लाख रुपया बतायी जाती है। वहीं ओलावृष्टि व आंधी से सैकड़ों कच्ची मकान ध्वस्त हो गये है। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम कुमार झा उर्फ मुन्ना झा, किसान सूर्यानंद झा, कपिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, मनोज पंजियार व बेंगा पंचायत के मुखिया विपिन यादव ने बताया कि ऐसा ओलावृष्टि जिंदगी में पहली बार देखने को मिला है। जिसका साइज एक पाउ से लेकर दो से ढाई किलो तक था। वहीं बीएओ अनिल कुमार ने बताया कि फसल क्षति का जायजा लिया जा रहा है। जांच कर इसका प्रतिवेदन उच्च पदाधिकारी को भेजा जायेगा। मजरख, ठेंगापुर, कोआकोह, भीड़भिड़ी, खौरा गाछ, बेंगा सहित 14 पंचायतों में फसल की पूरी बर्बादी हुई है जिससे किसान काफी उदास हो गये हैं।

0 comments:

Post a Comment