Sunday, June 17, 2012

आठ दिन पूर्व गायब युवक का शव मिला कल्वर्ट के अंदर


अररिया : आठ दिन पूर्व गायब संदलपुर निवासी सईबुर्रहरमान उर्फ भोला का शव शनिवार को मिर्जापुर जाने वाली पक्की सड़क पर कल्वर्ट के अंदर पाया गया। शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया। शव की खराब स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पहले पोस्टमार्टम में काफी आना-कानी की। बाद में पुलिस के अनुरोध पर उक्त शव का अंत्यपरीक्षण किया गया।
मृतक की पत्‍‌नी सादिका खातुन के बयान पर गांव के हीं राधा महतो एवं राबिया को आरोपी बनाते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का है। लेकिन सच्चाई अनुसंधान के बाद हीं सामने आयेगी।
घटना के संबंध में मृतक के पिता मो.अयुब अली ने बताया कि बीते शुक्रवार को उनका पुत्र गाय बेचकर शाम को घर आया। घर में कुछ देर तक रहने के बाद वह कहीं चला गया। इसके बाद उसका शव पाया गया। उन्होंने बताया कि कलभर्ट के समीप कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेलने के क्रम हीं शव को देखा तो बच्चों ने हल्ला मचाया। शव को देखने से पता चलता है कि युवक की हत्या छह सात दिन पहले कर दी गई है।

0 comments:

Post a Comment