Sunday, June 17, 2012

छापेमारी में आठ वारंटी गिरफ्तार

पलासी (अररिया) : शुक्रवार की रात्रि पलासी थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान में आठ वारंटी को गिरफ्तार किया। जिसमें चार वारंटियों को थाना पर ही बेल दिया गया तथा चार को न्यायिक हिरासत अररिया भेज दिया गया। न्यायिक हिरासत भेजे गए वारंटियों में घेरू मल्लिक, कुरबा मल्लिक दोनों इनाराचौक, राम प्रसाद यादव सा. बकेनियां तथा माहिद साकिन बलुआ कलियागंज शामिल है। यह जानकारी थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने दी।

0 comments:

Post a Comment