Tuesday, January 17, 2012

22 वर्षो में भी नही हुआ डीजे का पदस्थापन

अररिया : 14 जनवरी 1990 का दिन अररिया वासियों के लिए खुशियों भरा था। 21 वर्षो के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. जगन्नाथ मिश्र ने अररिया को जिला का दर्जा देने की घोषणा की थी। आज उस लम्हे को बीते पूरे 22 वर्ष हो गये। इन 22 वर्षो में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन आज तक यहां जिला जज की पदस्थापन नही हो पाई। जिले के न्यायार्थियों को आज भी न्याय पाने के लिए या तो पूर्णिया जाना पड़ता है, या फिर पूर्णिया से जिला जज को स्वयं अररिया में कैंप कोर्ट आयोजित करना पड़ता है। यहां पर जिला जज की पदस्थापना के लिए दर्जनों पर अररिया के अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल पटना जाकर विधि मंत्री व विभागीय अधिकारियों से मिलकर समस्या रखी। हरेक बार आश्वासन दिया गया पर आज तक स्थिति पूर्व की तरह ही है।

0 comments:

Post a Comment