Tuesday, January 17, 2012

कंप्यूटर छात्रों का, काम ले रहे प्रखंड के अधिकारी

नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को कंप्यूटर का ज्ञान दिए जाने की योजना औंधे मुंह गिरा है। क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में कंप्यूटर नही लग सके हैं जहां लगे हैं वहां भी या तो वह शोभा की वस्तु बनी है अथवा उसे अन्य कार्य के लिए जिला प्रशासन ने मंगा लिया है। प्रखंड के 207 विद्यालयों में से एक मात्र आदर्श मध्य विद्यालय में कंप्यूटर लगा है लेकिन वह भी मात्र शोभा की वस्तु बनी हुई है। जबकि हाई स्कूल में विधायक द्वारा दिया गया चार कंप्यूटर प्रखंड मुख्यालय के कार्यो में लगा है। कंप्यूटर टीचर का अभाव व विद्युत आपूर्ति की अनियमितता के कारण कंप्यूटर डिब्बे में बंद है। हाल ही में पथराहा पंचायत में उमवि घुरना में एसएसबी ने कंप्यूटर डोनेट किया है। वहीं नरपतगंज हाईस्कूल में विधायक योजना से चार कंप्यूटर मिला था। लेकिन पढ़ाई शुरू नही हुई। बताया गया कि पूर्व में ही निर्वाचन कार्य के लिए प्रखंड मुख्यालय कंप्यूटर गया जो वापस विद्यालय नहीं पहुंचा। न तो विद्यालय के शिक्षक न ही प्रखंड के अधिकारी उस कंप्यूटर पर ध्यान दिए। आज उक्त चार कंप्यूटर कहां गए उसका जवाब किसी के पास नहीं है।

0 comments:

Post a Comment