Sunday, April 8, 2012

खसरा पीड़ित बच्चे की मौत


कुसियारगांव (अररिया) : खसरा पीड़ित एक बच्चे की मौत सदर अस्पताल में शुक्रवार को हो गयी। जबकि खसरे से पीड़ित मरीज काफी संख्या में अस्पताल पास पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के बांसबाड़ी टोला शमदा के मो. शमशुल की पुत्री रोशन खसरे से पीड़ित थी। स्थिति नाजुक होने पर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। इस संबंध में डा. राजेन्द्र कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण खासकर बच्चों को चेचक हो रहा है। लोगों को चाहिए कि पीडि़त होने पर लें ताकि उसका समय से उपचार हो सके।

0 comments:

Post a Comment