Sunday, April 8, 2012

मुस्लिम बुद्धिजीवियों का जमावाड़ा कल


अररिया : अररिया में पहली बार मुल्क की नामी गरामी मुस्लिम बुद्धिजीवी एवं विचारक रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अररिया पहुंच रहे हैं। बिहार राबता कमेटी के सौजन्य से आयोजित होने वाली सवातीन बेदारी कांफ्रेंस का आयोजन रविवार को दस बजे दिन में स्टेडियम के निकट मैरेज हाल में होने जा रहा है। कांफ्रेंस की जानकारी देते हुए प्रोग्राम की संयोजक सह जिप अध्यक्ष शगुफ्ता अजीम ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के नामी गरामी हस्तियां बेदारी कारवां में शामिल हैं। श्रीमती अजीम ने बताया कि इसका उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक रूप से पिछड़े लोगों को जागरूक कर विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इस कारवां में डा. अब्दुल हई, डा. शफी मसहदी, श्रीमती उजमा नाहिद आदि शामिल रहेंगे। कांफ्रेंस की तैयारी जोरों से चल रही है।

0 comments:

Post a Comment