Monday, January 16, 2012

धान क्रय केंद्र का उद्घाटन


पलासी (अररिया) : प्रखंड के मजलिसपुर पैक्स के धान क्रय केन्द्र का उद्घाटन रविवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव तथा किसान संघ के रामेश्वर विश्वास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस क्रम में पैक्स अध्यक्ष हजारी प्रसाद मंडल ने बताया कि प्रथम दिन कृषकों से एक सौ क्विंटल धान खरीदा गया है। जिन्हें 1080 रु. प्रति क्विंटल की दर से चेक दिया गया है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ चौधरी, सरपंच रवीन्द्र मिश्र, शब्बीर अहमद, पूर्व सरपंच विनोद मिश्र, बंशीधर कापरी, संजय झा, महेश्वर मंडल, रामानंद सरदार, प्रहलाद सरदार आदि कृषक व ग्रामीण मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment