Thursday, February 16, 2012

डीएम के जनता दरबार में 50 फरियादियों ने लगायी गुहार

अररिया : गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में 50 से अधिक फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इसमें अधिकांश मामले कुसियारगांव से जुड़े थे। गांव के दर्जनों लोग रहने के लिए तीन डिसमील जमीन की मांग के लिए पहुंचे थे। वहीं एक पैक्स अध्यक्ष की समस्या थी कि उनके पैक्स को धान अधिप्राप्ति का बहुत कम लक्ष्य दिया गया है। जबकि फारबिसगंज अंचल के झिरूआ का एक व्यक्ति ओलावृष्टि से हुये फसल क्षति का मुआवजा अब तक नही मिलने की शिकायत की। जनता दरबार में लोगों की शिकायतों को डीएम एम. सरवणन ने निपटारा के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया। मौके पर श्री सरवणन ने कहा कि जनता दरबार में नियुक्ति, बहाली आदि की शिकायत नही सुनी जायेगी। उन्होंने कहा कि लोगों के व्यक्तिगत सामाजिक समस्याओं के निपटारा के लिए ही जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

0 comments:

Post a Comment