Saturday, February 18, 2012

पुल के नाम पर छली जा रही ग्रामीण आबादी

फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज-कुर्साकांटा डोम सड़क में पड़ने वाले परमान नदी पर आज तक पुल का निर्माण नही हो सका है। दशकों से क्षेत्र की बड़ी ग्रामीण आबादी पुल बनने के आश्वासन के सहारे ही उम्मीदें बांध रखी है। परमान नदी पर पुल नही बनने के कारण शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात, संचार सहित अन्य सुविधाओं की कमी है। नदी पर बने चचरी पुल के सहारे ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चे नदी पार करते है। सबसे बड़ी समस्या मरीजों प्रसूति महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने की है। कई बार तो चचरी पुल पार कर फारबिसगंज अस्पताल तक पहुंचते-पहुंचते मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। इतनी समस्याओं के बावजूद जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों को अब तक महज पुल बनवाने का आश्वासन हीं मिला है पुल नही। प्रशासनिक स्तर पर भी पुल बनवाने के प्रति उदासीनता बरकरार है। पुल बनाने के लिये निविदा तो कई बार निकला लेकिन निर्माण कार्य नही दिख रहा है।

0 comments:

Post a Comment