Saturday, February 18, 2012

स्कूल से ड्राप आउट हो रहे बच्चे


बसैटी (अररिया) : रानीगंज प्रखंड के मोहनी पंचायत के रेबड़ा टोला के बच्चों का नामांकन विद्यालय में रहने के बावजूद भी बच्चे विद्यालय जाने के बजाय गंदे पानी में मछली मारते एवं गाय, बैल, भैंस चराते दिखाई देते है। अभिभावक सज्जाद व अन्य का कहना है कि उमवि मोहिनी में उनके बच्चों का नामांकन है परंतु विद्यालय में शिक्षकों के आने जाने का कोई समय ही नही है। प्रधानाध्यापक तो मात्र हाजरी बनाने आते हैं। वहीं विद्यालय में बच्चों को नीचे में बैठाया जाता है। मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार नही चलता है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण पदाधिकारी भी नही आते हैं।
इस बाबत पूछे जाने पर शिक्षक मो. साबीर ने ग्रामीणों के सभी आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार जरूरी काम से अररिया गये हैं। शिक्षिका संजीदा खातुन, मो. नसीम छुट्टी पर है। मध्याह्न भोजन सुचारु रूप से चल रहा है। इधर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने दूरभाष पर बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

0 comments:

Post a Comment