Thursday, February 16, 2012

साधनसेवी व समन्वयक का चयन संपन्न


पलासी (अररिया), सं: प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में गुरुवार को प्रखंड साधन सेवी व समन्वयकों के चुनाव को लेकर बीईओ रामदयाल शर्मा की देखरेख में शिक्षकों की बैठक आहुत की गयी। जिसकी अध्यक्षता पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद डीपीओ प्रदीप कुमार ने की।
बैठक में प्रखंड साधन सेवी पद हेतु सामाजिक विज्ञान के लिए मदनेश्वर प्रसाद यादव, गणित के लिए देवनारायण यादव, भाषा के लिए रमेश प्रसाद साह, एनपीजीई एस के लिए अर्चना कुमारी तथा उर्दू के लिए अतीर्कुरहमान का चयन किया गया। जबकि समन्वयक पदों के लिए पलासी से निशांत कुमार निर्मल, कनखुदिया के लिए सुरेश कुमार, कलियागंज से अशोक कुमार चौधरी, मालद्वार के लिए विकास कुमार विश्वास, भट्टाबाड़ी से कृष्ण कुमार सरदार, बलुआ डयोढ़ी के लिए दीनरजा अहमद, कुम्हिया के लिए मो. महबूब आलम, बरहकुंबा से राजकुमार सुतिहार, मियांपुर अबुशईद, बेलबाड़ी से प्रमोद कुमार मिश्र, बिहारी से दिलीप कुमार मंडल, तरबी से उमेश कुमार यादव, रूपैल श्यामपुर से मो. शौकत अली, डेहटी सीआरसी के लिए मो. मिसबाहुल इसलाम का चयन किया गया। मौके पर अनंत मोहन ठाकुर, मो. नोमानी, संजय मांझी, सियाराम यादव, उग्र नारायण यादव, निवास झा, रजानंद मंडल, मो. शाहिद आदि शिक्षक मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment