Thursday, February 16, 2012

रामजी बने महादलित आयोग के सदस्य

अररिया : रानीगंज के पूर्व विधायक रामजी दास ऋषिदेव को महादलित आयोग का सदस्य बनाया गया है। श्री ऋषिदेव को आयोग का सदस्य बनाये जाने पर अररिया के भाजपा ने खुशी व्यक्त की है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि आयोग का सदस्य राज्य मंत्री के बराबर दर्जा प्राप्त होता है। दास के मनोनयन होने से जिले के महादलितों के उत्थान की दिशा में सार्थक पहल होने की आश जगी है। श्री भगत ने बताया कि श्री दास को आयोग का सदस्य मनोनयन कर नीतीश एवं मोदी सरकार यहां के लोगों के साथ न्याय का उदाहरण पेश किया है। उनके मनोनयन पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में सांसद प्रदीप कुमार सिंह, विधायक आनंदी प्रसाद यादव, पदम पराग राय वेणु, देवयंती यादव व परमानंद ऋषिदेव, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण झा, सुरेन्द्र झा, संजय कुमार मिश्रा, अविनाश कुमार, रीतेश राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment