Saturday, November 12, 2011

रबी महोत्सव में दी गयी नई कृषि तकनीक की जानकारी


अररिया : कृषि विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से शुक्रवार को अररिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में द्वितीय रबी महोत्सव का आयोजन किया गया। 11 नवंबर से 19 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित तिथि को महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
अररिया प्रखंड में आयोजित इस रबी महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित प्रखंड प्रमुख पति अब्दुल हन्नान, जिला कृषि पदाधिकारी नईम अशरफ, नोडल पदाधिकारी बैजनाथ यादव, बीईओ हेमंत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर किसानों को रबी महोत्सव के उद्देश्यों की जानकारी दी गयी। डीईओ ने बताया कि नई कृषि तकनीक के माध्यम से किसानों के कृषि लागत को कम करना एवं उसके उत्पादकता को बढ़ाना है।
किसानों के लिए श्रीविधि की तकनीक बहुत सफल हुई है। धान के बाद अब गेहूं के लिए श्रीविधि का प्रयोग किया जा रहा है। श्रीविधि से खेती के सफलता के लिए वर्मी कंपोस्ट एवं बैक्टीरिया है। उन्होंने बताया कि सामान्य विधि से अगर 40 किलो बीज लगता है तो श्रीविधि से मात्र 10 किलो बीज ही लगता है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री तीव्रबीज विस्तार कार्यक्रम के तहत 20 किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। छह गांव को बीज ग्राम घोषित किया गया है। जिसमें साहसमल, किस्मत खवासपुर, रामपुर कोदरकट्टी, कुसियारगांव, दियारी एवं पोखरिया शामिल है। यहां 100 किसान को आधार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 20 किसानों को बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। छह गांव को बीज ग्राम घोषित किया गया है। जिसमें साहसमल, किस्मत खवासपुर, रामपुर कोदरकट्टी, कुसियारगांव, दियारी एवं पोखरिया शामिल है। यहां सौ किसानों को आधार बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही बीस किसानों को धान का बीज देना है। वहीं गेहूं का सघनीकरण पद्धति की जानकारी किसानों को दी गयी। प्रखंड में कुल 573 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि शमशाद आलम, मुखिया एजाजअहमद, राजेश सिंह, समिति सरफराज आलम के हाथों किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया। इस अवसर पर किसान सह पूर्व बीडीओ गंगा प्रसाद, नदीम पप्पू सभी एसएमएस एवं कृषि सलाहकार मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment