Tuesday, November 8, 2011

पूर्व नप अध्यक्ष की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


फारबिसगंज(अररिया) : भाजपा नेता तथा फारबिसगंज नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह वर्तमान पार्षद एवं मुख्य पार्षद वीणा देवी के पति अरविंद यादव की अंत्येष्टि मंगलवार को हवाई अड्डा के निकट उनके निजी जमीन पर संपन्न हुई। मुखाग्नि उनके एकमात्र पुत्र किशन ने किया। अंत्येष्टि स्थल पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों की आंखे नम हो उठी। दाह संस्कार में भाजपा सांसद सहित कई विधायक, विधान पार्षद शामिल हुए।
इससे पूर्व सुबह नौ बजे के करीब श्री यादव के स्थानीय वार्ड संख्या 22 स्थित आवास से उनका पार्थिव शरीर के साथ निकाली गयी अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। अंतिम यात्रा के पहले पटेल चौक काली मंदिर से सदर रोड होकर अस्पताल रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय पहुंचा। नगर परिषद द्वारा नगर वासियों की ओर से श्री यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि देने वालों में नरपतगंज प्रखंड सहित दूर दराज के क्षेत्र के लोग भी भारी संख्या में मौजूद थे। जबकि कई नप कर्मी अपने चहेते युवा पार्षद को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए रो पड़े। यहां से अंतिम यात्रा पुन: सुभाष चौक, पोस्ट आफिस चौक होते हुए अंत्येष्टि स्थल की ओर चला। अंतिम यात्रा के दौरान बाजार की दुकानें बंद रही। अर्थी को सभी समुदाय के लोग कंधा देते देखे गये।
वहीं दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा उनका पार्थिव शरीर सोमवार की देर रात यहां पहुंचने के उपरांत से ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगातार तांता लगा रहा। जिसमें नप कर्मियों, वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवियों, पदाधिकारियों से लेकर आम जन तक शामिल थे।
अंतिम यात्रा नगर परिषद एवं अंत्येष्टि स्थल पर श्री यादव को अश्रुपूर्ण नेत्रों से अंतिम विदाई देने वालों में सांसद प्रदीप सिंह, विधान पार्षद डा. राजेन्द्र गुप्ता और डा. दिलीप जायसवाल, विधायक आनंदी यादव, जाकिर अनवर, पदम पराग राय वेणु, देवयंती देवी, परमानंद ऋषिदेव, पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर, नारायण झा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ,लक्ष्मीनारायण मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक भगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भारतेंदु यादव, पूर्व अध्यक्ष हरिप्रसाद वैश्यंत्री, लोजपा जिलाध्यक्ष सुनील झा, फारबिसगंज एसडीओ गिरिवर दयाल सिंह, डीसीएलआर मुकेश सिन्हा, सहायक अभियंता एम सिंह, प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, नरपतगंज के उपप्रमुख मनोज यादव, जिप सदस्य विपिन सम्राट, प्रकाश चौधरी, प्रदीप देव, भाजपा नगर अध्यक्ष रघुनंदन साह, प्रदीप कनौजिया,जदयू युवा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह, पवन मिश्रा, नौशाद आलम, कार्यपालक पदाधिकारी जीएन कापरी, उपप्रमुख पार्षद राजकुमार अग्रवाल समेत लगभग सभी वार्ड पार्षद, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, रजत सिंह, रामबहादुर केसरी, विद्यासागर केसरी, मो. इरफान, प्रदीप लुनिया, आफताब आलम, दिलीप पासवान, अरविंद गोयल, संजय केसरी, अमर कामत, संजीव सिंह, एसके सोनू, कमलेश्वरी यादव, परमानंद कुंअर समेत सभी नप कर्मी, तमालसेन, गोपाल सोनू, संजय कुमार, अरूण कुमार सिंह, कामेश्वर मंडल, संजीव शेखर, भोला तिवारी, विनोद यादव, सुरेन्द्र नाथ मिश्र, मंगल चंद्र अग्रवाल, मो. तौहीद अंसारी, साबिर ताहिर अंसारी, भाई एनुल, अशोक प्रिंस, वाहिद अंसारी, विक्रम अग्रवाल, अनवर राज, पवन अग्रवाल, अरूण मेहता, अरूण साह, अभाविप के दर्जनों छात्र नेता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment