Wednesday, November 9, 2011

नप सभागार में शोक सभा आयोजित कर पूर्व चेयरमैेन को दी गई श्रद्धांजलि



फारबिसगंज(अररिया) : भाजपा नेता सह नगर परिषद के वार्ड पार्षद व पूर्व चेयरमैन अरविंद यादव के निधन पर बुधवार को नप कार्यालय के सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में विधायक, विधान पार्षद, नगर परिषद परिवार से जुड़े लोग तथा गणमान्य लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इससे पूर्व शोक सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय यादव के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय यादव को एक कर्मठ और जुझारू व्यक्तित्व का धनी बताया तथा कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति होगी। शोक सभा में सिकटी विधायक आनंदी यादव, नरपतगंज विधायक देवयंती देवी, विधान पार्षद डा. राजेन्द्र गुप्ता, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता के अलावा कार्यक्रम के संचालन कर्ता नप के उपमुख्य पार्षद राजकुमार अग्रवाल, कार्यपालक पदाधिकारी गिरिजानंद कापरी, पार्षद शाद अहमद, अनिल सिन्हा, मोती खान, अशोक , पिंकी देवी, संजू देवी, सुनीता जैन, बबिता पूर्वे, प्रखंड प्रमुख अशोक विश्वास, अरविंद गोयल, एसके सोनू, ओमप्रकाश केसरी, श्याम किशोर यादव, प्रदीप कन्नौजिया, विनोद सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment