Thursday, November 10, 2011

मनरेगा: अग्रिम समायोजन कैंप आज


अररिया : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत योजना संचालन के लिए आवंटित किये गये अग्रिम राशि का समायोजन कैंप शुक्रवार को जिला मुख्यालय में आयोजित किया गया है। जिला पदाधिकारी एम. सरवणन द्वारा जारी निर्देशानुसार हाई स्कूल व आजाद एकेडमी को कैंप स्थल बनाया गया है। अररिया, भरगामा, फारबिसगंज, जोकीहाट, कुर्साकांटा प्रखंड का समायोजन कैंप उवि अररिया तथा नरपतगंज, पलासी, सिकटी व रानीगंज का आजाद एकेडमी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में मनरेगा मद में भारत सरकार के द्वारा अररिया को एक किस्त भी राशि का भुगतान नहीं किया गया है। बताया जाता है कि समायोजन नही होने के कारण जिला को आवंटन से वंचित होना पड़ा।
इधर डीएम श्री सरवणन ने शुक्रवार को आयोजित राशि का समायोजन के लिए प्रखंडवार वरीय अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के देखरेख में पीओ राशि का समायोजन करेंगे। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार अररिया प्रखंड के लिए वरीय उप समाहर्ता संजय कुमार, भरगामा के लिए डीसीएलआर फारबिसगंज मुकेश कुमार सिन्हा, एसडीसी नूर अहमद शिवली फारबिसगंज, रविन्द्र राम जोकीहाट, विधान चन्द्र यादव कुर्साकांटा, विजय कुमार सिंह नरपतगंज, रंजन चौहान पलासी, डीसीएलआर तौकीर अकरम सिकटी तथा नप के इओ राकेश कुमार झा रानीगंज के प्रभारी बनाये गये हैं। जिले में कुल 965.45 लाख अग्रिम रुपये का समायोजन करना है।

0 comments:

Post a Comment