Saturday, November 12, 2011

डीजल लदा ट्रैक्टर धराया

फारबिसगंज (अररिया) : शहर के सुभाष चौक के समीप डीजल से लदे एक ट्रैक्टर को फारबिसगंज थाना की पुलिस ने पूछताछ के लिये पकड़ लिया। उक्त ट्रैक्टर पर करीब सोलह सौ लीटर डीजल था जिसे जोगबनी स्थित निर्माणाधीन इंट्रीगेटेड चेक पोस्ट ले जाया जा रहा था। तेल के कागजात तो दिखाये गये लेकिन ट्रैक्टर के कागजात नही दिखाये जाने के कारण वाहन सहित तेल को थाना ले जाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 comments:

Post a Comment