Saturday, November 12, 2011

आचार संहिता अनुपालन के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं


नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड में उप चुनाव 2011 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। किंतु प्रशासन आचार संहिता को लेकर गंभीर नजर नहीं आती। प्रखंड मुख्यालय में कई नेताओं के बड़े-बड़े बैनर पोस्टर अब भी नजर आ रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि प्रखंड कार्यालय के सामने बड़े-बड़े बैनर लगे हैं।
जबकि प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। पूरे प्रखंड में इस बात की चर्चा काफी जोरों पर है।
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड मुख्यालय में बैनर नहीं होने की बात कही है।

0 comments:

Post a Comment